प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौके पर मौत

Unknown Vehicle Runs Over Biker, Dies on Spot |

आजमगढ़: आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

बता दें कि बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय अवधू सिंह रविवार को किसी आवश्यक कार्य से आजमगढ़ गए थे और देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आनंद सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट के चलते उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

CCTV से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पानी सप्लाई का काम करते थे आनंद

परिजनों के अनुसार आनंद सिंह पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजली सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीछे पत्नी और मासूम बच्ची को छोड़ गए

आनंद सिंह अपने पीछे पत्नी और करीब एक वर्ष की मासूम बच्ची छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे ने परिवार के सामने आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: टिफिन कम मिला तो SBI गार्ड ने तानी बंदूक, कर दिया हवाई फायर; मची भगदड़

Related to this topic: