प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्य के साथ केंद्रीय विभाग भी लगाएंगे पौधे

उत्तर प्रदेशः रोपने के लिए 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार

ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा।

उत्तर प्रदेशः रोपने के लिए 2600 से अधिक नर्सरियों में 5762 करोड़ पौधे तैयार

फाइल फोटो |

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 

लखनऊ। पौधरोपण महायज्ञ 12 जुलाई-2026 को 35 करोड़ व अन्य विशिष्ट आयोजनों पर पौधरोपण के लिए वन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार हो चुके हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 पौधशाला, 499 निजी पौधशाला से सभी विभागों, जनपदों, मंडलों को पौधे दिए जा रहे हैं। 

राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी लगाएंगे पौधेः अदिति शर्मा

मुख्य वन संरक्षक (प्रचार/प्रसार) अदिति शर्मा  ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विभाग मिलकर इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। नोडल विभाग (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगा। ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा। वहीं केंद्र सरकार के रेलवे की तरफ से 12 लाख, रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा।पौधरोपण महायज्ञ-2026 के लिए नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार हो गए हैं। 12 जुलाई को होने वाले उत्सव के लिए मंडल, जनपद व विभागवार निरंतर पौध वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनसहभागिता और सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से यह महायज्ञ अभूतपूर्व होगा। 

इसे भी पढ़ेंः  ऑनलाइन आतंकवाद फैलाने की साजिश के मामले में एनआईए का नौ राज्यों में छापा

Related to this topic: