प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी का बजट 2026 बुधवार होगा विधान सभा में पेश

जनआकांक्षाओं और विकास के संकल्प का होगा बजट : सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब होगा।

जनआकांक्षाओं और विकास के संकल्प का होगा बजट  सुरेश खन्ना

UP Budget 2026-27 to Reflect Growth Vision: Suresh Khanna |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब होगा। ये बजट आने वाले वर्षों में प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह बात यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में पेश होने वाले बजट को अंतिम रूप देने के बाद कही। वित्त मंत्री ने सोमवार को पहली बार विधान सभा के पटल पर राज्य का बजट पूर्व आर्थिक आर्थिक समीक्षा पेश किया था।

बुधवार को पेश होगा अहम बजट

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर हस्ताक्षर किया। यूपी का बजट 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। यूपी विधानसभा में पेश होने जा रहे बजट 2026 को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। अगले वर्ष यानी 2027 चुनावी साल है। ऐसे में योगी सरकार इस बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। किसानों, महिलाओं और युवा वर्ग को इस बजट से साधने की कोशिश होगी।

बजट जन-आकांक्षाओं और सुशासन का रोडमैप

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं, विकास की जरूरतों और सुशासन की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब है।

योगी सरकार के भरोसे को और मजबूती

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते वर्षों में कानून-व्यवस्था, निवेश और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो भरोसा कायम किया है, यह बजट उसी भरोसे को और सशक्त करता है। कृषि, युवा, महिला, श्रमिक और वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देने का स्पष्ट रोडमैप इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बजट उन लोगों के लिए ठोस उत्तर है जो उत्तर प्रदेश के विकास पर सवाल खड़े करते हैं। आज प्रदेश निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है और यह बजट उस यात्रा को और रफ्तार देगा।

आत्मनिर्भर यूपी की दिशा में बड़ा कदम

खन्ना ने कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए तैयार किया गया यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक निर्णायक कदम है और आने वाले वर्षों में प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा महिला और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से पूर्वांचल, बुंदेलखंड एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों के संतुलित विकास हेतु लक्षित प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sonu-sood-extends-support-to-rajpal-yadav-after-tihar-surrender/136421

T20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड का जलवा, UAE को 10 विकेट से रौंदा

Related to this topic: