प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर शिक्षा...

यूपी में दो नए विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ, भदोही और शाहजहांपुर को बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में स्थित काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को उन्नत कर विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

यूपी में दो नए विश्वविद्यालयों का रास्ता साफ भदोही और शाहजहांपुर को बड़ी सौगात

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में स्थित "काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय" को उन्नत कर विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा और शाहजहांपुर जिले में स्थित "मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट" की शैक्षिक इकाइयों को उच्चीकृत कर "स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय" की स्थापना की जाएगी। 

दोनों विधेयक सदन में बहुमत से हुए पास

यूपी की योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित करा लिया। सदन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत दोनों विधेयक बहुमत से सदन से पास हो गये।

अंतिम पायदान तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य

उच्च शिक्षा मंत्री ने सदन में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य उच्च शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानकर कार्य कर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण, पिछड़े और वंचित क्षेत्रों तक विश्वविद्यालय पहुंचाने की दिशा में लगातार ठोस निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

आसपास के 23 महाविद्यालयों का संभव होगा संबद्धीकरण

मंत्री उपाध्याय ने बताया कि संशोधन विधेयक के तहत ज्ञानपुर, जनपद भदोही स्थित काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को उन्नत कर विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के 23 महाविद्यालयों का संबद्धीकरण संभव होगा और क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह निर्णय पूर्वांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में अहम कदम है।

शाहजहांपुर में स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

द्वितीय संशोधन विधेयक के माध्यम से शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट की शैक्षिक इकाइयों को उच्चीकृत कर स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया है। मंत्री ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा एमओयू करके अपनी चल - अचल द्वारा अपनी भूमि और संसाधन सरकार को हस्तांतरित कर विश्वविद्यालय स्थापना में सहयोग दिया गया है। इससे 60 क्षेत्रीय महाविद्यालयों का संबद्धीकरण होगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

2017 के बाद उच्च शिक्षा में तेज विस्तार

मंत्री उपाध्याय ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2017 के बाद योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। जहां पहले कई मंडलों में सरकारी विश्वविद्यालयों का अभाव था, वहीं अब लगातार नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार की उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति के तहत हर जिले तक विश्वविद्यालय पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे शिक्षा का संतुलित और विकेंद्रीकृत विकास सुनिश्चित हो सके।

संख्या के साथ गुणवत्ता पर भी जोर

उन्होंने कहा कि योगी सरकार केवल संस्थानों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्ता सुधार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध और कौशल आधारित शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और नए शैक्षणिक अवसर इस परिवर्तन का प्रमाण हैं। सरकार उच्च शिक्षा को रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/cleric-engineer-mirza-attacked-in-pakistan-suspect-held/143956

धर्मगुरु इंजीनियर मिर्जा पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: