प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य |

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, शक्ति, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

नौ दिन में शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना

मौर्य ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय, नकारात्मकता और बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि के नौ दिन शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान, सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी हैं। उन्होंने कामना की कि मां भगवती की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा और अधिक मजबूत बने।

जनता का विश्वास, सहयोग और सहभागिता सबसे बड़ी शक्ति

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने में जनता का विश्वास, सहयोग और सहभागिता सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति तभी सार्थक है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जनसहभागिता, सामाजिक समरसता और सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने का संकल्प और मजबूत होगा। मौर्य ने सभी नागरिकों से नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सद्भाव के साथ मनाने तथा प्रदेश एवं देश की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ेंः मां महाकाली का प्राकट्य कैसे हुआ? जानिए उग्र स्वरूप, चंड-मुंड वध और अधर्म के विनाश की पौराणिक कथा

Related to this topic: