प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मेरठ और तिलोई में फर्जी मतदाताओं व BLO तबादलों की जांच की मांग

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप मेरठ में BLO तबादलों और अमेठी व गौतमबुद्ध नगर में फर्जी वोटरों की धांधली का आरोप लगाया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए जांच की मांग की।

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मेरठ और तिलोई में फर्जी मतदाताओं व blo तबादलों की जांच की मांग

SP Chief Akhilesh Yadav |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि जनपद मेरठ, 48 मेरठ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में एसआईआर समाप्त हो जाने के बाद बड़ी संख्या में BLO का स्थानान्तरण किये जाने सम्बन्धी शिकायत को संज्ञान में लेकर BLO के स्थानान्तरण रद्द किये जायें। 

फर्जी और दोहरे वोटों पर रोक की मांग

जनपद मेरठ 178-तिलोई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की जाँच करवा कर फर्जी अनावश्यक मतदाताओं के नाम डिलीट किये जायें तथा मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 5 हजार से अधिक फर्जी अयोग्य मतदाताओं की तत्काल जांच करवा कर डुप्लीकेट तथा फर्जी मतदाताओ के नाम डिलीट किये जायें, जिससे कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न हो सके।

BLO के तबादलों और ओटीपी मांगने का मामला

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद मेरठ, 48-मेरठ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में एसआईआर समाप्त हो जाने के बाद बड़ी संख्या में BLO का स्थानान्तरण किया जा रहा है। 27 अक्टूबर 2025 से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक मतदेय स्थलों पर जो BLO नियुक्त थे और जिन्होने 166 दिनों तक एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई है उनमें से बड़ी संख्या में BLO को 10 अप्रैल 2026 के बाद से स्थानान्तरण किया जा रहा है। उनके द्वारा BLO से उनके ऐप तथा OTP की मांग की जा रही है। जो BLO ऐप तथा OTP देने से मना कर रहे है। उनका स्थानान्तरण करा दिया जा रहा है। उनकी मंशा है अन्तिम समय में बड़ी संख्या में फर्जी वोट बनाने की। 

जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

जानकारी के मुताबिक 38 से अधिक BLO का स्थानान्तरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मेरठ से उपरोक्त की लिखित शिकायत की गई है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न होने  पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्यवाही करे और कृत कार्यवाही से समाजवादी पार्टी को अवगत कराया जाये।

तिलोई विधानसभा में एक ही मतदाता के कई नाम

जनपद अमेठी, 178-तिलोई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदेय स्थल 302 के मतदाता क्रम संख्या 850 पर मतदाता शबनम शाह रिलेटिव का नाम मोहम्मद हलीम शाह उम्र 50 वर्ष निवासी मकान नम्बर 73 दर्ज है। इसी मतदाता का नाम क्रम संख्या 852 पर पूरे विवरण के साथ दर्ज है तथा मतदेय स्थल संख्या 304 व 305 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 553 व 693 पर पूरे विवरण के साथ दर्ज है। इस मतदाता का नाम 4 बार दर्ज है। और सभी में इपिक नम्बर अलग-अलग है।

डुप्लीकेट मतदाताओं का बड़ा खेल

मतदेय स्थल संख्या 264 मतदाता क्रम संख्या 1066 पर मो0 रोबीन खान रिलेटिव का नाम मो0 सफी उम्र 24 वर्ष निवासी मकान  नम्बर  324  दर्ज है इसी मतदाता का नाम मतदाता क्रम संख्या 830 पर पूरे विवरण के साथ दर्ज है। इसी मतदाता का नाम मतदेय स्थल संख्या 287 के मतदाता क्रम संख्या 862 व 863 पर पूरे विवरण के साथ दर्ज है। इस मतदाता का नाम 4 बार दर्ज है। और सभी में इपिक नम्बर अलग-अलग है।  इस प्रकार पूरे विधानसभा में करीब 2 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अयोग्य मतदाताओं के नाम

मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में हाईस्कूल, इंटर अनुत्तीर्ण तथा अयोग्य मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक के रूप में मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा खण्ड शिक्षक क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार करने के सम्बन्ध में जो दिशा निर्देश दिये गये थे उनका उल्लंघन करते हुए मतदाता सूची में अयोग्य लोगों के नाम मतदाता के रूप में दर्ज कर दिये गये हैं। 

व्यापारियों और गैर-शिक्षकों का नाम सूची में

ऐसे लोग जो केवल हाईस्कूल व इंटर उत्तीर्ण है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है और जो लोग इंटर अनुत्तीर्ण है उनका भी नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है जो शिक्षण संस्थाओं में कार्य नहीं कर रहे है और वे केवल अपने निजी व्यवसाय, मिष्ठान भण्डार, कपड़े आदि की दुकन का संचालन करते है या कार्यरत हैं।

गौतमबुद्ध नगर में फर्जी शिक्षकों के नाम जुड़ने का मामला

जनपद गौतमबुद्ध नगर में 5 हजार से अधिक अयोग्य और फर्जी मतदाताओं का नाम शिक्षक नामावली में जोड़ दिया गया है। उदाहरण स्वरूप 340 अयोग्य फर्जी मतदाताओं के नाम जो कि किसी संस्थान में शिक्षक नहीं है और इंटर भी उत्तीर्ण नहीं है ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: 2027 के रण से पहले यूपी की सियासत में हाई-वोल्टेज 'AI वॉर': अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Related to this topic: