प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरी खाद को बढ़ावा देगी योगी सरकार

यूपी में हरी खाद को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त बीज देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार खेती किसानी में रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और हरी खादों का उपयोग बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी।

यूपी में हरी खाद को बढ़ावा किसानों को मुफ्त बीज देगी योगी सरकार

UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi |

लखनऊ (यूपी)। उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार खेती किसानी में रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और हरी खादों का उपयोग बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए सरकार किसानों में 45 हजार क्विंटल ढैंचा और 4 लाख बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण करेगी। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधान भवन स्थित कार्यालय में बैठक कर आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों और विभाग द्वारा बनाई जा रही विशेष रणनीति की समीक्षा की।

मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए नई कृषि रणनीति

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की योगी सरकार की कृषि को लेकर रणनीति साफ है। उन्होंने वैश्र्विक अस्थिरता के कारण रासायनिक खादों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। साथ ही रासायनिक खाद कृषि योग्य भूमि को खराब कर रहै हैं। इसे देखते हुए सरकार का फोकस रासायनिक खाद पर निर्भरता को कम करना और हरी खाद के प्रयोग को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना है, जिससे मृदा स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता में सुधार हो सके।

ढैंचा बीज और मिनीकिट का होगा निःशुल्क वितरण

शाही ने अधिकारियों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में हरी खाद को बढ़ावा देने हेतु विभाग द्वारा 45,000 क्विंटल ढैंचा बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, किसानों के बीच हरी खाद को लोकप्रिय बनाने के लिए 20,000 क्विंटल बीज के कुल 4 लाख निःशुल्क मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक मिनीकिट में एक-एक किलो ढैंचा, मक्का, उर्द तथा आधा-आधा किलो ग्वार, भिंडी, लोबिया और ज्वार के बीज शामिल होंगे। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीज पोर्टल खोलने की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सकें।

खरीफ 2026 के लिए बढ़ाए गए वितरण लक्ष्य

समीक्षा के दौरान खरीफ-2026 के प्रस्तावित वितरण लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई। इस वर्ष सभी फसलों के लिए कुल 2,33,177 का वितरण लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 1,35,951 की तुलना में काफी अधिक है। इसमें धान (संकर व संकुल) के लिए 82,022, दलहन के लिए 48,249, तिलहन के लिए 43,622 और बाजरा के लिए 25,555 का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं 'श्री अन्न' (मोटे अनाज) के तहत रागी, कोदो और सावा जैसी फसलों के लिए 2,475 का संयुक्त लक्ष्य तय किया गया है।

खाद वितरण की होगी सख्त निगरानी

कृषि मंत्री ने उर्वरक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की बिक्री पर पैनी नजर रखी जाए और उर्वरकों की उपलब्धता की सख्त निगरानी सुनिश्चित हो। उन्होंने विशेष रूप से उन जिलों और ब्लॉकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहाँ उत्पादकता कम है, ताकि वहाँ प्रभावी और दीर्घकालीन रणनीति के माध्यम से सुधार किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी, एमडी बीज निगम टीएम त्रिपाठी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/embassy-highlights-plight-of-palestinian-prisoners/175479

फिलस्तिनी कैदियों की दुर्दशा पर दूतावास ने दुनिया का ध्यान कराया आकर्षित

Related to this topic: