प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में हुई घटना

सीएम योगी के भाषण के दौरान मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए बीजेपी एमएलसी, वीडियो वायरल

यूपी के झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान बीजेपी एमएलसी (शिक्षक विधायक) डॉ. बाबूलाल तिवारी मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए। जानें क्या थी इस विवाद की वजह और देखें वायरल वीडियो।

सीएम योगी के भाषण के दौरान मंच पर कुर्सी फेंककर चले गए बीजेपी एमएलसी वीडियो वायरल

कुर्सी फेंक कर जाते शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी |

झांसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के दौरान एक छोटा-सा विवाद अचानक बड़ा बन गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना झांसी के दीनदयाल सभागार की है, जहां विकसित भारत संकल्प सम्मेलन चल रहा था और सीएम योगी मंच से संबोधित कर रहे थे।

अचानक गुस्से में आ गए शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी

सीएम योगी के संबोधन के दौरान उनके पीछे खड़े झांसी-प्रयागराज के शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी अचानक गुस्से में आ गए अपनी कुर्सी मंच पर फेंक कर वहां से चले गए। कुछ समय बाद वे वापस आए और चुपचाप पीछे की कुर्सी पर बैठ गए। इस बीच, सुरक्षा कर्मियों ने गिरी हुई कुर्सी तुरंत उठाकर खड़ी कर दी।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

यह घटना किसी से छिपी नहीं। क्योंकि, सभागार में मौजूद सैकड़ों लोग इसे देख चुके थे और किसी कार्यकर्ता ने इसे कैमरे में भी कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

मंच पर बैठने की व्यवस्था से हुए नाराज

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह मंच की सीटिंग व्यवस्था में थी। शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी की कुर्सी पहली पंक्ति में तय थी, लेकिन उस पर कोई और नेता बैठ गया। जब डॉ तिवारी अपनी कुर्सी वापस लेने की कोशिश करने लगे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिससे वे नाराज हो गए और कुर्सी फेंककर चले गए।

Related to this topic: