प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान

एक पेड़ मां के नाम अभियान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया हिस्सा, किया पौधारोपण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेेश पाठक ने रविवार को बाराबंकी के रफी अहमद किदवई स्मारक, जिला चिकित्सालय परिसर, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि एवं कुकरैल के वन क्षेत्र में पौधारोपण किया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया हिस्सा किया पौधारोपण

UP Plants 35 Crore Saplings Under Mega Green Drive |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में व्यापक स्तर पर एक पेड़ मां के नाम विशेष अभियान के तहत 35 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेेश पाठक ने रविवार को बाराबंकी के रफी अहमद किदवई स्मारक, जिला चिकित्सालय परिसर, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि एवं कुकरैल के वन क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी 16 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। हमारी सरकार पर्यावरण के लिए समर्पित है।"

पर्यावरण के लिए समर्पित है प्रदेश सरकार

उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार पूरी तरह से पर्यावरण के लिए समर्पित है। डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से व्यापक स्तर पर हरियाली क्षेत्र को बढ़ाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक प्रदेश भर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का संचालन हुआ।"

युवाओं, महिलाओं, सीनियर सिटीजन ने अभियान में लिया भाग

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस विशेष अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं, सीनियर सिटीजन सहित हर वर्ग के लोगों ने अपने सहभागिता दर्ज की। उन्होंने बताया कि इस मेगा ड्राइव का मुख्य उद्देश्य राज्य के हरित आवरण को बढ़ाना और जनभागीदारी के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करना है। वन विभाग सहित तमाम सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पीपल, बरगद, नीम, शीशम, जामुन, आम और सहजन जैसे पर्यावरण और स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाए गए।

लखनऊ की धड़कन है कुकरैल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुकरैल क्षेत्र लखनऊ की धड़कन है। वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय आबादी 34 करोड़ थी और आज 140 करोड़ से अधिक है, ऐसे में वृक्षों की महत्ता बहुत अधिक बढ़ जाती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझा गया। यही कारण है कि करोड़ों की तादाद में पौधों का रोपण किया जा रहा है। 

पौधारोपण तक सीमित नहीं अभियान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधारोपण के सापेक्ष चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों द्वारा भी 16 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इन पौधों के रोपण के साथ ही, उनकी देखभाल का जिम्मा भी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी को दिया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने रचा नया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश में एक दिन में लगाए गए 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

Related to this topic: