उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन और कुछ अफसरों के रिटायर्मेंट के बाद नये साल में बदल जाएगा यूपी पुलिस का प्रशासनिक ढांचा।
यूपी में नये साल में बदल जाएगा पुलिस का प्रशासनिक ढांचा
राज्य के पचास आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन
तरुण गाबा, आशुतोष कुमार व प्रवीण कुमार बने एडीजी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन और कुछ अफसरों के रिटायर्मेंट के बाद नये साल में बदल जाएगा यूपी पुलिस का प्रशासनिक ढांचा।
नये साल की पूर्व संध्या विभागीय प्रोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर राज्य सरकार ने यूपी कैडर के 50 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का आदेश जारी किया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है।
राज्य सरकार ने वर्ष 2001 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को एडीजी के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। इन अफसरों में आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा, कानपुर कमिश्नरेट मैं तैनात आशुतोष कुमार और अयोध्या के आईजी रेंज प्रवीण कुमार शामिल हैं। इन अफसरों को आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है।
यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा बुधवार को जारी प्रमोशन आदेश में वर्ष 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोन्नत किया है। इनमें किरन एस., आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कोलांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी प्रोन्नति आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। इनमें विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन बर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन नैय्यर शामिल हैं। 2013 बैच के 28 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।
2013 बैच के 28 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड
इसके साथ ही वर्ष 2013 बैच के 28 आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डा. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, अमित कुमार-1, सिद्धार्थ शंकर मीना, गणेस प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेन्द्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम व अजीत कुमार सिन्हा शामिल हैं।
राज्य में बड़ी संख्या में आईपीएस प्रमोशन के बाद पुलिस प्रशासन में तबादलों की चर्चा तेज हो गयी है। कई अधिकारी नई जिम्मेदारियों की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं कुछ जिलों में नए कप्तान को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के अंत तक यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं आएएस नंदिनी चक्रवर्ती
https://www.primenewsnetwork.in/state/ias-nandini-chakraborty-becomes-west-bengals-first-woman-chief-secretary/103252