प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर निकली बम्पर..

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर निकली बम्पर भर्तियां, विज्ञापन जारी

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल के आखिरी दिन यूपी पुलिस में कास्टेबल के 32 हजार पदों के लिए बम्पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर प्रदेश के युवाओं..

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर निकली बम्पर भर्तियां विज्ञापन जारी

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर निकली बम्पर भर्तियां, विज्ञापन जारी |

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल के आखिरी दिन यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32 हजार पदों के लिए बम्पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए ओबीसी SC वर्ग के लिए 18 से 27 साल जबकि सामान्य और EWS के 18 से 22 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गयी है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में सिपाही भर्ती के लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 32 हजार से भी ज्यादा पदों पर सिपाही की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन जारी होने केे साथ ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन के लिए 32,679 पदों पर निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यूपी पुलिस की इस बड़ी भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
 
मालूम हो कि इससे पहले इसी साल 2025 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती निकली थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इससे पहले 60244 पदों पर सिपाही भर्ती निकाली थी। अब उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने साल के आखिरी दिन युवाओं को 2026 के लिए नयी भर्ती का बड़ा तोहफा दे दिया है।

यूपी पुलिस में भर्ती कराया गया का विवरण  

कॉन्स्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष)- 15,131
कॉन्स्टेबल विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)- 1,341
महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल - 2,282
रिजर्व घुड़सवार पुलिस (पुरुष)- 71
जेल वार्डर (पुरुष)- 3,279
जेल वार्डर (महिला)- 106
कांस्टेबल सिविल पुलिस रिक्तियां- 10,649

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कक्षा 12 में पासिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 साल और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 साल निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए पात्रता और शर्तें  

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कक्षा 12 में पासिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 साल और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 साल निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा लिखित परीक्षा 300 अंक की होगी और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/russia-offers-s350vityaz-to-india/103148

Related to this topic: