प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी सरकार ने 332 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति

यूपी में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, योगी सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली है। योगी सरकार के आदेश के बाद अब अधिकारियों को लेवल-10 वेतनमान के तहत 56,100-1,77,500 रुपये वेतन मिलेगा।

यूपी में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार योगी सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

प्रतिकात्मक तस्वीर |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद के नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। परिषद की ओर से आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति संबंधी निर्णय 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

तहसीलदार बनने पर बढ़ेगा वेतनमान

पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। आदेश में पदोन्नति के लिए निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: विभाजन केवल भूमि का बंटवारा नहीं, लाखों परिवारों की पीड़ा का इतिहास: मुख्यमंत्री

Related to this topic: