प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर गाज

सील अस्पतालों को दोबारा खोलने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के सील अस्पतालों को नाम बदलकर दोबारा खोलने के लिए रिश्वत का खेल सामने आया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

सील अस्पतालों को दोबारा खोलने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच

Deputy CM Brajesh Pathak (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। सील अस्पतालों को नाम बदलकर दोबारा खुलवाने के बदले स्वास्थ्य विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर अस्पतालों को नए नाम से दोबारा संचालित कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं।

इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। कथित वीडियो में रिश्वत मांगने के मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की पड़ताल कराने के निर्देश

सील अस्पतालों को दूसरे नाम से दोबारा खोलने की प्रक्रिया कराने के लिए संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मीडिया में खबरें व वीडियो आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं।

तीन सदस्यीय समिति 7 दिन में देगी जांच रिपोर्ट

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी सामने आए वीडियो और संबंधित क्लिपिंग की जांच करेगी। साथ ही उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ में सामने आए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

मामले में शासन स्तर से त्वरित कार्रवाई की तैयारी है। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि को धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वाराणसी मंडल में दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

Related to this topic: