प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज

यूपी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज, 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

यूपी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य

UP Targets Tricolour Hoisting at 5 Crore Homes Under Har Ghar Tiranga |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है। इस अभियान के तहत प्रदेश के करीब 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर बड़े कलाकारों तक को मंच दिया जाएगा।

प्रदेश के सभी 75 जनपदों में होगा तिरंगा कॉन्सर्ट

तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में होगा। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम व विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति पर आधारित होगा। कॉन्सर्ट में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत-संगीत व वंदे मातरम् का सामूहिक गान होगा। इसमें विभिन्न स्कूलों, पुलिस बल व आर्मी बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

लखनऊ में इन स्थानों पर प्रस्तावित है कॉन्सर्ट

राजधानी लखनऊ में भी विभिन्न स्थानों पर तिरंगा कॉन्सर्ट प्रस्तावित किया गया है। संस्कृति विभाग के मुताबिक 1090 चौराहा, हज़रतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल, लुलु मॉल समेत कई अन्य स्थानों पर तिरंगा संगीत समारोह प्रस्तावित है। 

सिनेमाघरों में भी होगा राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिनों बैठक में निर्देश दिया था कि 14 व 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध उत्पन्न करना है। जनपद, ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायतों में भी ये आयोजन किए जाएं। इसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों, परिवहन क्षेत्र, RWA, सरकारी सेवकों, शिक्षण संस्थानों, NCC व NSS आदि की भी सहभागिता रहे।

यह भी पढ़ेंः   कोरबा में छात्राओं का चक्काजाम, कस्तूरबा गांधी छात्रावास अधीक्षिका पर प्रताड़ना के आरोप

Related to this topic: