प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

यूपी टीईटी-2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित होने वाली यूपी टीईटी-2026 परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 1 मई के बजाय तीन मई तक आवेदन कर सकेंगे।

यूपी टीईटी-2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

UP TET 2026 Deadline Extended Till May 3 |

प्रयागराज (यूपी)। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित होने वाली यूपी टीईटी-2026 परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी एक मई के बजाय तीन मई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 8 मई निर्धारित की गई है।

तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहे अभ्यर्थियों को राहत

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक कुल 14,58,104 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें से 12,80,845 अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि शनिवार को ही 1,04,196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आयोग का यह फैसला लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा साबित होगा, जो तकनीकी दिक्कतों के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

सर्वर की समस्या के कारण तिथियों में बदलाव

आयोग ने प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए परीक्षा का विज्ञापन 20 मार्च को जारी किया था। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि ओटीआर पूरा करने के बाद ही आवेदन करें। उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, ओटीआर में सर्वर संबंधी समस्याओं को देखते हुए आवेदन, शुल्क जमा करने और संशोधन की तिथियों में बदलाव किया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/urban-challenge-fund-will-rejuvenate-up-cities-ak-sharma/179462

अर्बन चैलेंज फंड से यूपी के शहरों का होगा कायाकल्प: ए.के. शर्मा

Related to this topic: