प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई

उत्तर प्रदेश:भाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई ; रात के सन्नाटे में चारपाई पर सो रहे भाई का बांके से काट डाला चेहरा

सनसनीखेज गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

उत्तर प्रदेशभाभी के प्यार में अंधा हुआ मौसेरा भाई  रात के सन्नाटे में चारपाई पर सो रहे भाई का बांके से काट डाला चेहरा

Uttar Pradesh Horror: Cousin Allegedly Mutilates Sleeping Relative in Late-Night Attack |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा में पानी की टंकी परिसर में हुए सनसनीखेज गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बेहद चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। जिस शव को पुलिस शुरुआत में एक ब्लाइंड मर्डर मानकर तफ्तीश कर रही थी, उसकी परतें जब खुलीं तो पीछे अवैध संबंधों की एक ऐसी खूनी दास्तान निकलकर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए। मृतक बिंदा प्रसाद की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी ही मौसी के लड़के ने अपनी भाभी को पाने की चाहत में की थी।

प्रेसवार्ता के दौरान घटना का सनसनीखेज खुलासा

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बछरावां पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन में हत्यारोपी राजकिशोर पुत्र वासुदेव निवासी बाबूखेड़ा मजरे बरौरा थाना मौरावां, जनपद उन्नाव को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक लोहे का बांका भी बरामद कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी राजकिशोर कड़ाई से की गई पूछताछ में टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

आरोपी और मृतक थे रिश्ते में मौसेरे भाई

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर ने उगलते हुए बताया कि मृतक बिंदा प्रसाद रिश्ते में उसका मौसेरा भाई था। बिंदा प्रसाद की पत्नी ललिता के साथ राजकिशोर के काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। आशिक राजकिशोर इस कदर प्यार में अंधा हो चुका था कि वह ललिता को अपने साथ भगाकर ले जाना चाहता था. उसने ललिता पर कई बार साथ चलने का दबाव भी बनाया, लेकिन ललिता अपने पति और मासूम बच्चों को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। उसने साफ इनकार कर दिया।

 

रास्ते का कांटा हटाने के लिए रची साजिश

जब ललिता ने साथ जाने से मना कर दिया, तो राजकिशोर के सिर पर खून सवार हो गया। उसने ठान लिया कि जब तक उसका भाई बिंदा प्रसाद जिंदा रहेगा, तब तक ललिता उसकी जिंदगी में नहीं आ पाएगी। बिंदा प्रसाद को रास्ते से हटाने के लिए उसने एक खौफनाक योजना तैयार की। उसे पता था कि बिंदा प्रसाद ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में गार्ड की नौकरी करता है और वहीं रात में चारपाई पर सोता है।

14 जून की रात की घटना

योजना के मुताबिक, बीते 14 जून की रात को जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था और बिंदा प्रसाद पानी की टंकी परिसर में चारपाई पर गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी राजकिशोर दबे पांव वहां पहुंचा। उसके हाथ में धारदार बांका था। बिना कोई मौका दिए, उसने सोते हुए बिंदा प्रसाद के सिर और चेहरे पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चेहरे और सिर पर आए गहरे जख्मों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण बिंदा प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। सीओ ने बताया कि बछरावां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः उन्नाव में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- सपा के लिए सैफई परिवार, मेरे लिए 25 करोड़ जनता परिवार

Related to this topic: