उत्तर प्रदेश में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कोर्स मुफ्त कराया जाएगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कोर्स मुफ्त कराया जाएगा। यूपी के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव Parth Sarathi Sen Sharma ने यह जानकारी दी।
11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा मौका
एसीएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि राज्य के स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कोर्स मुफ्त में करने का बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है।
15 अप्रैल से शुरू होगा कोर्स
यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होगा और कुल 60 दिनों तक चलेगा। यह पाठ्यक्रम छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है।
पंजीकरण के लिए दिए गए निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने सभी डीआईओएस को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों को 2 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।
संस्थानों के सहयोग से होगा संचालन
उन्होंने बताया कि यह पहल महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर की ओर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से की जा रही है।
मिलेगा सर्टिफिकेट और क्रेडिट
इस ऑनलाइन प्रोग्राम को पूरा करने वाले छात्रों को 2 क्रेडिट पॉइंट के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी की नियुक्ति
कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यह भी पढ़े: नेहा पांचाल टॉप, यूपी पीसीएस में 6 लड़कियां
https://www.primenewsnetwork.in/state/neha-panchal-tops-up-pcs-6-girls-in-top-10/152934