प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नदी में जलकुंभी की समस्या से ग्रामीण परेशान

उत्तर प्रदेश: सई नदी में जलकुंभी के बीच फंसी दो भैंसें, एक की मौत

पीड़ित ग्रामीण शिव कुमार यादव निवासी महिमापुर खालिप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जीवन-यापन के लिए दोनों भैंसें खरीदी थीं। एक भैंस की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश सई नदी में जलकुंभी के बीच फंसी दो भैंसें एक की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गोमती मार्केट स्थित सई नदी के शाही पुल के नीचे जलकुंभी में फंसने से दो भैंसें मुसीबत में पड़ गईं। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद लालपुर के स्मैला घाट पर जाल लगाकर भैंस के शव को नदी से बाहर निकाला।

नदी में जलकुंभी की समस्या से ग्रामीण परेशान

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ग्रामीण शिव कुमार यादव निवासी महिमापुर खालिप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जीवन-यापन के लिए दोनों भैंसें खरीदी थीं। एक भैंस की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सई नदी में जलकुंभी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका कहना है कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह 13 भैंसें जलकुंभी में फंसकर बह गई थीं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। ग्रामीणों ने नदी की सफाई और जलकुंभी हटाने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में फिर कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

इसे भी पढेंः  चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: इंजन फेल होने के बाद 224 यात्रियों से भरी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Related to this topic: