भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री ब्रिज के पास 16 जुलाई 2026 की देर शाम हरैया पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को भारत से नेपाल जाने के दौरान हिरासत में लिया।
मोतिहारी (बिहार)। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री ब्रिज के पास 16 जुलाई 2026 की देर शाम हरैया पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक उज़्बेकिस्तान की महिला को भारत से नेपाल जाने के दौरान हिरासत में लिया। जांच के दौरान महिला के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीज़ा नहीं मिला।
मुंबई में नाम बदलकर अवैध रूप से रह रही थी विदेशी महिला
इसकी जानकारी हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला कथित रूप से अपने एक भारतीय मित्र के साथ पिछले लगभग एक वर्ष से मुंबई में अवैध रूप से रह रही थी। आरोप है कि उसने अपना मूल नाम बदलकर भारत का आधार कार्ड भी बनवा रखा था। महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन के रूप मे हुई है जिसकी जन्म तिथि 20 दिसंबर 1994 है।
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला, दस्तावेजों की गहन जांच शुरू
पूछताछ के बाद SSB ने महिला को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के दस्तावेजों के साथ-साथ भारत में उसके निवास एवं पहचान संबंधी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: सीएम योगी करेंगे ₹200 करोड़ के अत्याधुनिक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यालय का लोकार्पण