उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक समेत 2158 पदों पर होंगी भर्तियां। यूपी पीएससी ने सभी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक समेत 2158 पदों पर होंगी भर्तियां। यूपी पीएससी ने सभी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। उत्तर प्रदेश में शासन के अधीन विभिन्न विभागों में कुल 2158 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर कर सकेंगे ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक सूचना के अनुसार आयोग की वेबसाइट पर 22 दिसंबर से यह विज्ञापन उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) आधारित ऑनलाइन आवेदन अपनी अर्हता के अनुसार कर सकेंगे। सचिव के अनुसार, इसमें पशुधन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी के 404 पद, विधायी विभाग में विधिक्षण अधिकारी का एक पद, परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक के 26 पद समेत कई पद हैं।
केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार
यूपी पीएससी ने आधिकारिक स्तर पर कहा है कि इन पदों के लिए केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 है। आवेदन में सुधार, संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 29 जनवरी होगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/tight-security-arrangements-in-view-of-imrans-call-for-protests/102082
इमरान के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर कड़े सुरक्षाप्रबंध, रावलपिंडी में 1300 पुलिस कर्मी तैनात