प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में रुकेगी वंदे भारत स्लीपर

जौनपुर को मिली बड़ी रेल सौगात, सिटी स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

पूर्वांचल के रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात मिली है।

जौनपुर को मिली बड़ी रेल सौगात सिटी स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

Vande Bharat Sleeper to Stop at Jaunpur |

जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: पूर्वांचल के रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात मिली है। वाराणसी और पंजाब के छेहर्टा के बीच चलने वाली संत रविदास वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव अब जौनपुर सिटी स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन 17 जुलाई से अपने निर्धारित समय पर संचालन शुरू करेगी, जबकि इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, छेहर्टा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं वाराणसी से छेहर्टा जाने वाली ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन जौनपुर सिटी के अलावा सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल और पंजाब के बीच यात्रा पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस नई रेल सेवा का सबसे अधिक लाभ पंजाब में कार्यरत श्रमिकों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और धार्मिक यात्रियों को मिलेगा। जौनपुर सिटी स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के ठहराव की खबर से जिले के यात्रियों में खुशी का माहौल है और लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़े: विंबलडन जीत के बाद भावुक हुए जैनिक सिनर, बोले- 'खून, पसीना और खुशी के आंसू'

Related to this topic: