प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रिंग रोड पर पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़

रिंग रोड पर पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल, साथी गिरफ्तार

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर में रिंग रोड पर पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार। पूर्वांचल के कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे।

रिंग रोड पर पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़ पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल साथी गिरफ्तार

Varanasi Ring Road Police Encounter |

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रिंग रोड पर पुलिस और दो शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने के दौरान पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में रिंग रोड पर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

पूर्वांचल के कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रद्युम्न मल्ल और वेद प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों गोरखपुर के निवासी हैं और वाराणसी, मऊ, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में लूट व चेन स्नेचिंग के मामलों में वांछित हैं। वारदात के बाद वे अक्सर बिहार भाग जाया करते थे।

हथियार, नकदी और पीली धातु बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 75 हजार रुपये नकद तथा गली हुई पीली धातु बरामद की है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 17 जुलाई को लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता की मां से हुई चेन लूट के मामले में भी वांछित थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

Related to this topic: