प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार हाइवा का कहर

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से पशु चिकित्सक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में भामा के पास सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से एक एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से पशु चिकित्सक की मौत ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से पशु चिकित्सक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में भामा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओर वाहन सड़क के नीचे जाकर पलट गया हे।

ड्यूटी पर निकले पशु चिकित्सक की गई जान

जानकारी अनुसार बताया गया है कि मृतक ग्राम ग्वारी के पशु चिकित्सा अमोल पटेल थे जो बाइक से सुबह पशु का उपचार करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ग्राम भामा के पास एक तेज गति से आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक MP 15 ZF 8655 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और लगभग 3 घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं जब इस घटना की जानकारी तेंदूखेड़ा पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पहुंची और परिवार के सदस्यों को समझाइश देकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को अस्पताल भिजवाया। इस पुलिस ने इस घटना को लेकर आरोपित हाईवे वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और लोगों की लगातार मृत्यु होती रही है लेकिन इस पर प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर भारी वाहन तेज गति से होकर गुजर रहे हैं जिस पर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाई जा रही और ना ही सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने या तो सड़क का चौड़ीकरण करने या फिर इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: बैतूल में शक के आधार पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Related to this topic: