यहां के मानस भवन में रविवार को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता को पीटा
जबलपुर की घटना
प्राइम न्यूज नेटवर्क
जबलपुर। यहां के मानस भवन में रविवार को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी समारोह में शामिल थे। कार्यक्रम स्थल के बाहर बुक स्टॉल लगा था। इस दौरान दो-तीन युवक कार्यक्रम में घुस गये और हंगामा करने लगे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हंगामा कर रहे युवकों की पिटाई कर दी। कहा जाता है कि मौके पर मदनमहल थाने के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। मारपीट कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले गई। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। युवक उनके पास जाने की कोशिश कर रहे थे। इसपर कुछ लोगों ने युवकों की पिटाई कर दी।
इधर क्रांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा, प्रदर्शन करने वाले संघ के विचारधारा के लोग हैं। मौके पर तैनात पुलिस प्रदर्शन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की बजाए किताब का स्टाल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सचिव सुमित ठाकुर ने कहा, कार्यक्रम में हिदू देवी देवताओं का अपमान करने वाली किताबें बेची जा रहा थी। सम्मेलन में हिंदू विरोध गतिविधियां की जा रही थी। हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज होनी चाहिए, वर्ना हम आंदोलन करगें।
इसे भी पढेंः
Ayodhya : विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण..ध्वज फहराने का मुहूर्त
https://www.primenewsnetwork.in/india/flag-hoisting-on-vivah-panchami-in-ayodhya/98623