Video of Patna Airport : शपथ ग्रहण समारोह समाप्त के बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. दिलचस्प तस्वीरें दिखाई दीं.
Video of Patna Airport : शपथ ग्रहण समारोह समाप्त के बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. दिलचस्प तस्वीरें दिखाई दीं. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने उन्हें रोका. राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने भी पटना एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. RJD ने लिखा, वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!
एनडीए सरकार का गठन हो गया है. गुरुवार को नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली. 26 मंत्रियों ने शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. उपमुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली.
जानें किसने ली मंत्री पद की शपथ?
मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शपथ ली. जेडीयू के आठ मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी, डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं. कई केंद्रीय मंत्री एनडीए के बड़े नेता मौजूद रहे.
इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मौजूद रहे. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मौजूद रहे. राज्यपाल ने मोहम्मद आरिफ खान शपथ दिलाई. पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक साथ दिखाई दिए. दोनों गर्मजोशी के साथ बातचीत करते दिखे. विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर बहुमत के साथ जीत हासिल की.
शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का पोस्ट
पीएम मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. वे लंबे समय से सुशासन देने वाले एक अनुभवी प्रशासक हैं. उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. नीतीश कुमार ने लिखा कि वह बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का काम करेंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-kumar-takes-oath-as-bihar-cm-for-the-10th-time/98233