प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में दबंगई का वीडियो वायरल

दुकान पर बैठे दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुकान पर बैठे दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का वीडियो वायरल

दुकानदार को पिस्टल की नोक पर धमकाता आरोपी |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जौनपुर में दबंगई का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, दुकान पर बैठे दुकानदार को कथित तौर पर पहले पिस्टल की नोक पर धमकाया गया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक खुलेआम दबंगई करते नजर आ रहे हैं।

युवक की पहचान अजीत यादव के रूप में

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक की पहचान अजीत यादव के रूप में बताई जा रही है, जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

दबंगों के बीच पुलिस का खौफ खत्म

लेकिन वायरल वीडियो में जिस तरह युवक कथित तौर पर दुकानदार के साथ मारपीट करते और हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं, उससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या इन दबंगों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? आखिर दुकानदार के साथ मारपीट की वजह क्या थी? क्या इस पूरी घटना के पीछे कोई पुराना विवाद है? अब इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल वायरल वीडियो ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। 

यह भी पढ़ेंः दवा दुकानदार से 3 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Related to this topic: