प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अर्थिंग की चपेट में ग्रामीण की दर्दनाक मौत

अर्थिंग की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा

नालंदा: जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के साईडीह गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साईडीह गांव निवासी उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

अर्थिंग की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत खेत जाते समय हुआ हादसा

Villager Dies After Electric Shock While Going to Field |

नालंदा {बिहार}: जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के साईडीह गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साईडीह गांव निवासी उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

बिजली के पोल की अर्थिंग बनी मौत का कारण

परिजनों के अनुसार, उपेंद्र पासवान खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वह बिजली के पोल की अर्थिंग की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बिजली विभाग से उठी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर विद्युत व्यवस्था की मरम्मत और अर्थिंग की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़े: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कंटेनर ने पिता-पुत्र को रौंदा

Related to this topic: