प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

खड़ब गांव में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर किया चक्काजाम

खड़ब गांव में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने सुबह नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बैठकर सड़क मार्ग पर पत्थर डाल कर जाम लगा दिया।

खड़ब गांव में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा महिलाओं ने नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर किया चक्काजाम

Villagers Block Highway in Kotputli-Behror, Demand Immediate Solution |

कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान): कोटपूतली-बहरोड़ जिले के खड़ब गांव में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं का सब्र बुधवार सुबह टूट गया। पानी की बूंद-बूंद को तरस रही दर्जनों महिलाओं ने सुबह नारेहड़ा-पावटा मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बैठकर सड़क मार्ग पर पत्थर डाल कर जाम लगा दिया। महिलाओं ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

चक्काजाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। पानी नहीं तो रास्ता नहीं खुलेगा प्रदर्शन कर रही ग्रामीण महिलाओं ने उग्र रुख अपनाते हुए साफ कह दिया कि जब तक हमारी प्यास बुझाने का पक्का इंतजाम नहीं होता तब तक सड़क मार्ग नहीं खुलेगा।

शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने साधी चुप्पी

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव के कुमावत मोहल्ला और अंबेडकर मोहल्ला सहित कई इलाकों में पिछले लंबे समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आखिरकार परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और जलदाय विभाग के अधिकारी

अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभी समझाइश का दौर चल रहा है। हालांकि ग्रामीण महिलाएं जाम खोलने को तैयार नहीं है। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही SDM योगेश देवल जलदाय विभाग के सहायक अभियंता (AEN) हंसराज गुर्जर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने दिया स्थाई समाधान का भरोसा

जलदाय विभाग के एईएन हंसराज गुर्जर ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने व समस्या के स्थाई समाधान का ठोस आश्वासन दिया। लेकिन महिलाएं व ग्रामीणों का कहना है पहले पीने के पानी की व्यस्था करे उसके बाद जाम खोला जाएगा अभी भी मौके पर हंगामा व जाम जारी है।

यह भी पढ़ें: झालावाड़ में ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार, करोड़ों की अवैध संपत्तियां स्थायी रूप से फ्रीज

Related to this topic: