प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

मोतिहारी में खूनी संघर्ष, किशोरी समेत एक दर्जन घायल

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के भवानीपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मोतिहारी में खूनी संघर्ष किशोरी समेत एक दर्जन घायल

दो पक्षों में मारपीट |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली प्रखंड में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सभी घायल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, सुगौली प्रखंड की उत्तरी छपरा बहास पंचायत के भवानीपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल होने लगा। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

घायलों में एक किशोरी भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के पलटू सहनी, मुनीलाल सहनी, भोलालाल सहनी, अकलू सहनी, चंदन सहनी और राजेंद्र सहनी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बिंदू सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष के भी तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार

फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब सवाल यह है कि आखिर पूर्व विवाद को लेकर शुरू हुई इस हिंसक झड़प पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है? गांव में हुई इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवाद के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना के पूरे कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः मोतिहारी में पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के 37 अभियुक्तों की गुंडा परेड

Related to this topic: