पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राष्ट्र-निर्माण में जुटने से पहले आरएसएस की शाखा में जाकर स्वस्थ होना चाहिए।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जो लोग किसी ‘‘शारीरिक बीमारी’’ से जूझ रहे हैं, उन्हें राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 'शाखा' में जाना चाहिए, स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना चाहिए।
आरएसएस के नए कार्यालय का उद्घाटन
अधिकारी ने न्यू टाउन में आरएसएस के नए क्षेत्रीय कार्यालय, 'केशव स्मृति भवन' के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कहीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक और हिंदुत्ववादी संगठन है। यह एक ऐसा संगठन है जहां लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है। जिन लोगों को शारीरिक बीमारियां हैं, उन्हें आरएसएस की शाखा में शामिल होना चाहिए, अपना इलाज कराना चाहिए और राष्ट्र-निर्माण में हिस्सा लेना चाहिए।’’
पश्चिम बंगाल में गतिविधियां बढ़ा रहा संघ
सूत्रों के मुताबिक, संघ का यह नया कार्यालय ऐसे समय में खुला है जब संगठन पश्चिम बंगाल में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहा है।
ये भी पढ़ें: गुजरात उच्च न्यायालय ने आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार को अंतरिम राहत देने से इनकार किया