कोलकाता में टीएमसी वार्ड काउंसलर और समर्थकों के हंगामे के बाद, पश्चिम बंगाल CEO कार्यालय की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात, कोई वारदात बर्दाश्त नहीं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने आधी रात को कोलकाता के टीएमसी के एक वार्ड काउंसलर और उनके समर्थकों द्वारा किए गए हंगामे के मद्देनजर कार्यालय की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल को तैनात किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की कोई वारदात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने मंगलवार को टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। कोलकाता पुलिस ने बीचबचाव कर उन पर काबू पा लिया था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के विरोध में धरना भी दिया।
फॉर्म-6 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर काफी संख्या में एक साथ नया वोटर बनाने वाले फार्म-6 को अवैध तरीके से जमा करने और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय पर फार्म जमा लेने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर चुनाव आयोग के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
झड़प के दौरान केंद्रीय बल नदारद
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान केंद्रीय बल मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
वार्ड काउंसलर ने किया देर रात हंगामा
टीएमसी के एक वार्ड काउंसिलर ने अपने समर्थकों के साथ आधी रात को मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने हंगामा किया। कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में यह हंगामा हुआ।
कार्यालय की सुरक्षा कड़ी, बैरिकेडिंग बढ़ी
इस वारदात को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने केंद्रीय बल को तैनात कराया। कार्यालय के सामने इस तरह बैरिकेड बनाया गया है कि किसी के लिए भी अनुमति के बिना अंदर जाना संभव न हो।
यह भी पढ़े: यूपी में उर्वरक की कमी पर कृषि मंत्री नाराज
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-fertilizer-shortage-agriculture-minister-upset/153480