प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खेतों में बैठा 'घुमक्कड़ चीता'...

खेतों में बैठा 'घुमक्कड़ चीता', ग्वालियर के घाटीगांव में KGP-1 का डेरा

ग्वालियर| श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (KNP) से निकलकर करीब 25 दिनों से बाहर घूम रहा चर्चित चीता...

खेतों में बैठा घुमक्कड़ चीता ग्वालियर के घाटीगांव में kgp-1 का डेरा

खेतों में बैठा 'घुमक्कड़ चीता', ग्वालियर के घाटीगांव में KGP-1 का डेरा |

ग्वालियर| श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (KNP) से निकलकर करीब 25 दिनों से बाहर घूम रहा चर्चित चीता KGP-1 एक बार फिर ग्वालियर क्षेत्र में सक्रिय है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस चीते को ग्वालियर के ऊआ खेड़ा (Uua Kheda) गांव के पास खेतों में आराम करते हुए देखा गया है।

तिघरा से घाटीगांव तक बदल रहा स्थान

चीता लगातार अपना स्थान बदल रहा है। यह तिघरा जलाशय के आस-पास के इलाकों से होते हुए अब घाटीगांव वन्यजीव अभयारण्य (सोन चिरैया अभयारण्य) की सीमा में दाखिल हो चुका है। ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में चीते के आराम करने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चीता मवेशियों और ग्रामीणों की मौजूदगी के बावजूद शांत नजर आ रहा है, लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आसान शिकार की तलाश

विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में पालतू मवेशी (खासकर बकरियां) और अन्य छोटे वन्यजीव आसानी से उपलब्ध हैं, इसलिए यह चीता बार-बार इसी इलाके की ओर लौट रहा है।

​वन विभाग की टीम सक्रिय

​वन विभाग की टीम रेडियो कॉलर और विशेष एंटीना सिस्टम के जरिए KGP-1 की पल-पल की लोकेशन ट्रैक कर रही है। ग्वालियर और कूनो की एक संयुक्त टीम चीते की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों की सबसे बड़ी चिंता पास ही मौजूद आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे है। इससे पहले दिसंबर में इसी क्षेत्र में एक चीते के शावक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जिसे देखते हुए टीम सतर्क है कि चीता हाईवे की तरफ न जाए।

अकेले जंगल की जाने की मनाही

विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और खेतों में काम करते समय समूह में रहने की सलाह दी है। KGP-1 पहले भी करीब तीन महीने तक ग्वालियर और शिवपुरी के जंगलों में समय बिता चुका है, जिस कारण उसे 'घुमक्कड़' का नाम दिया गया है। फिलहाल वन विभाग उसे वापस सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने या उसकी प्राकृतिक आवाजाही पर नजर रखने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565

Related to this topic: