प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शाह रायदीघी और राजनाथ आमता की रैली में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल में दो मार्च से शुरू होंगी भाजपा की परिवर्तन रैलियां

पश्चिम बंगाल में दो मार्च से शुरू होंगी भाजपा की परिवर्तन रैलियां

पश्चिम बंगाल में दो मार्च से शुरू होंगी भाजपा की परिवर्तन रैलियां

अमित शाह रायदीघी और राजनाथ सिंह आमता रैली में होंगे शामिल

कोलकाता। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के रायदीघी से दो मार्च को जनसभा के साथ परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हावड़ा जिले के जनसभा के साथ परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। यह विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले से भाजपा नेताओं की ओर से पार्टी की स्थिति मजबूत करने की चुनावी कवायद है। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के नौ जगहों से एक-दो मार्च को जनसभा कर परिवर्तन रैली की शुरुआत होगी और इसका समापन 10 मार्च को कोलकाता में होगा। परिवर्तन रैली 294 विधानसभा क्षेत्रों से 250 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा और 66 बड़ी सभाएं होगी और तीन सौ स्वागत कार्यक्रम होगा। परिवर्तन रैली की शुरुआत करने वाले नेताओं में अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अन्नपूर्णा देवी हैं। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि कूचबिहार, इस्लामपुर, कृष्णनगर, संदेशखाली, जयनगर, झाड़डग्राम, कुल्टी और हासन से परिवर्तन रैली की शुरुआत होगी। 
सांसद शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि परिवर्तन रैली के लिए कोलकाता हाई कोर्ट से सशर्त अनुमति मिल गई है। परिवर्तन रैली का समय दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक है। प्रत्येक रैली में हिस्सा लेने वलों की संख्या एक हजार होगी।

इसे भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल में दो मार्च से शुरू होंगी भाजपा की परिवर्तन रैलियां

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-bjp-start-public-meeting-2-march/146372

Related to this topic: