मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे “दुष्ट ताकतों” के सामने कभी नहीं झुकेंगी। उनका इशारा भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर था। उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव और धमकियों कोई परवाह नहीं करतीं।
“दुष्ट ताकतों” के सामने नहीं झुकूंगी ः ममता बनर्जी
इशारा भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर
कोलकाता।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे “दुष्ट ताकतों” के सामने कभी नहीं झुकेंगी। उनका इशारा भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर था। उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव और धमकियों की कोई परवाह नहीं करतीं। वे शुरू से संघर्ष करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के अठाइसवें स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य गरिमा, पश्चिम बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों का रक्षा करना रहा है। जनता के समर्थन से बे अपने राजनीतित सफर में यहां तक (सत्ता तक) पहुंच पाई हैं। उन्हें (मुख्यमंत्री) जनता के लिए संघर्ष करते रहना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कहे को आगे बढ़ाते हुए टीएमसी के राट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मां माटी मानुष के लिए संघर्ष करते रहने के सिद्धांत पर टीएमसी ने देश और राज्य के विकास के लिए काम करती रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नया साल पार्टी के लिए चुनौती का साल है। आम लोगों का साथ चुनौती का सामना करना है। उनका इशारा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करना है।
टीएमसी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी बाबत तैयार रणनीति के तहत तय किए गए कार्यक्रमों पर शुरू करना आरंभ कर दिया है। बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सभा और रैली के कार्यक्रम बना लिए गए है। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता एक तरफ केंद्र सरकार और चुनाव आयोग का विरोध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे तो दूसरी तरफ “:उन्नयनेर पांचाली” ( चौदह साल में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य का लेखा-जोखा) का प्रचार करेंगे। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे का कार्यक्रम तय कर लिया गया।
इसे भी पढ़ेंः
सेक्टर-विशिष्ट नीतियों से यूपी में निवेश, रोजगार और निर्यात को मिली नई रफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-investment-sector-wise-policy/103334