केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरै पर आ रहे है।
अमित शाह के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कलकत्ता दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब बनाने की कवायद
कोलकाता।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरै पर आ रहे है। वे आठ जनवरी को आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं का साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति को कार्यान्वित करने और राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भावी कार्यक्रमों के बारे चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शरूआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 18 जनवरी को मालदा मे होने की संभावना है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वे अपने मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं लेकिन उस कार्यक्रम से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रदेश नेताओं के साथ की जाने वाली बैठक है। वे प्रदेश नेताओं से विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लैंगे ही, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनात और उनको सक्रिय करने की समस्याओ के बारे में चर्चा करेगे।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय नेता जेपी नड्डा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तेज करना चाहते हैं। वे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या की कमीं को भी दूर करना चाहते हे। इसकी एक वजह यग है कि बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या की कमी को मुद्दा बना कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनर्जी ने मौके-मौकै पर भाजपा को घेरा है। ममता बनर्जी का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा वोटरों की सुनवाई के दौरान बीएलए को नहीं रखने की पीछे भाजपा के पास बीएलए का न होना है।
भाजपा नेताओं की अलगद-अलग बातचीत से यह साफ है कि प्रदेश भाजपा के नेता राज्यभर में परिवर्तन संकल्प रैली कर ही रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद से असल में चुनावी अभियान शुरू होगी। विधानसभा चुनाव अप्रैल के मध्य तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता दौरै के वक्त भी इसका संकेत दे दिया है। चुनाव प्रचार के लिए दो महीने है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब करने की तैयारी पर जोर देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली मालदा में 18 जनवरी को होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल में ओबीसी वोटरों का संकट बढ़ा
https://www.primenewsnetwork.in/state/politics-west-bangal-obc-faces-problem/103337