भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्य सचिव, डीजीपी, सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त और दार्जिंलिंग के जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है।
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव को बर्खास्त करने की मांग की
राष्ट्रपति के अपमान के लिए जिम्मेदार बताया
कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की मुख्य सचिव, डीजीपी, सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त और दार्जिंलिंग के जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सभा की व्यवस्था में हुई लापरवाही और उनके अपमान के लिए ये अधिकारी कम जिम्मेदार नहीं हैं।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने यह भी मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त और टीएमसी प्रतिनिधियों की बैठक की वीडियो रिकार्डिंग को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और नगर विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के चेयरमैनम फिरहाद हकीम की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मंत्रियों मुख्य चुनाव आयुक्त पर बैठक में नहीं बोलने देने और अपमान करने का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें
विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-cancels-mukesh-malhotras-election-ramniwas-rawat-declared-mla/148350