प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना का ऐलान

पश्चिम बंगाल में 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का ऐलान, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की महिलाओं को एक जून से “अन्नपूर्णा भंडार” के तहत तीन हजार रुपए हर महीने मिलने लगेंगे। उनके बैंक के खाते में रकम सीधे जमा हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना का ऐलान महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का दावा

Government Scheme |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की महिलाओं को एक जून से “अन्नपूर्णा भंडार” के तहत तीन हजार रुपए हर महीने मिलने लगेंगे। उनके बैंक के खाते में रकम सीधे जमा हो जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बाबत आदेश कर विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से महिलाओं को दिए गए वादे को पूरा किया।

महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ, आवेदन की जरूरत नहीं

राज्य की जिन महिलाओं को ममता सरकार की “लक्खी भंडार” के तहत डेढ़ हजार रुपए मिल रहे थे, उन्हें अन्नपूर्णा भंडार के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें स्वत: ही अन्नपूर्णा भंडार योजना से जोड़ दिया जाएगा। लक्खी भंडार के तहत लाभान्वित महिलाओं को दुविधा खत्म हो गई और उनमें भी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति भरोसा बढा है।

भाजपा विधायकों की बैठक में हुआ खुलासा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा विधायकों की बैठक में राज्य की महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार के तहत हर महीने तीन हजार रुपए देने के अपने निर्णय का खुलासा किया।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान

उन्होंने भी खुलासा किया कि अब एक जून से ही महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

यह भी पढ़े: असम में एनडीए की तीसरी सरकार का शपथ आज

https://www.primenewsnetwork.in/state/nda-swearing-in-for-third-term-in-assam-today/203898

Related to this topic: