प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: 2500 केंद्र बल तैनात

पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण में केंद्र बल की दो हजार 500 कंपनियां तैनात होंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हरेक चरण में केंद्र बल की दो हजार 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण में केंद्र बल की दो हजार 500 कंपनियां तैनात होंगी

West Bengal Elections |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हरेक चरण में केंद्र बल की दो हजार 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी। न्यायिक अधिकारियों द्वारा करीब 60 लाख विचाराधीन वोटरों में से करीब 20 लाख वोटरों के कागजातों की जांच हो गई है। उनके नामों की सप्लीमेंटरी लिस्ट शीघ्र जारी की जाएगी।

दो चरणों में होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस राज्य में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, इसलिए इस बार ज्यादा केंद्रीय बल की कंपनियों को तैनात किया जाएगा। पिछले चुनावों में हुई हिंसा की घटनाओं को भी ध्यान में रखा गया है।

तेजी से हो रही दस्तावेजों की जांच

उन्होंने बताया कि विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच तेजी से की जा रही है। इस काम में 705 न्यायिक अधिकारी लगे हैं।

मुर्शिदाबाद और मालदा में ज्यादा संख्या

मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में सबसे ज्यादा विचाराधीन वोटरों की संख्या है।

यह भी पढ़े: निर्यातकों को 500 करोड़ राहत पैकेज संभव

https://www.primenewsnetwork.in/state/commerce-ministry-may-offer-500-crore-relief-to-exporters/149721

Related to this topic: