रायसेन । जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पत्नी की हत्या के आरोपी जमुना प्रसाद गौर (60) का शव शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
रायसेन। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पत्नी की हत्या के आरोपी जमुना प्रसाद गौर (60) का शव शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक जमुना प्रसाद पर अपनी ही पत्नी, महफूल, को जिंदा जलाने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। घटना रायसेन जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के टॉयलेट में हुई। सिविल सर्जन के अनुसार, आरोपी ने अपने हाफ पैंट (बरमूडा) के नाड़े का इस्तेमाल कर फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।
अस्पताल प्रबंधन व पुलिस मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि की है कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। रायसेन के सिविल सर्जन ने कहा, "आरोपी ने आत्महत्या के लिए अपनी हाफ पैंट के नाड़े का उपयोग किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।"
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पुलिस हिरासत/निगरानी के बावजूद आरोपी ने अस्पताल के भीतर इतना बड़ा कदम कैसे उठाया। क्या इसमें सुरक्षा व्यवस्था की कोई चूक थी?
यह भी पढ़े: होली में भांग गोलियां पीने से प्रोफेसर की मौत
https://www.primenewsnetwork.in/state/professor-dies-after-consuming-bhang-pills-on-holi/147497