प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मैहर में हाइवा से कुचलकर महिला की मौत, सवाल उठे

मैहर में बिना नंबर प्लेट वाले हाइवा ने महिला को कुचला, रेत माफियाओं पर उठे सवाल

मैहर जिला अंतर्गत रामनगर क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों अवैध रेत परिवहन करने वाले तेज रफ्तार डंपरों का आतंक चरम पर है।

 मैहर में बिना नंबर प्लेट वाले हाइवा ने महिला को कुचला रेत माफियाओं पर उठे सवाल

Woman Crushed by Unregistered Hyva in Maihar, Sand Mafia Under Scrutiny |

मैहर: जिला अंतर्गत रामनगर क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों अवैध रेत परिवहन करने वाले तेज रफ्तार डंपरों का आतंक चरम पर है। ताजा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के जिगना पेट्रोल पंप के पास का है, जहां बिना नंबर प्लेट के एक तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

कमर का निचला हिस्सा हुआ सुन्न

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला के कमर का निचला हिस्सा पूरी तरह सुन्न पड़ गया है और उसके लिए कमर से उठ पाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल सूचना देकर घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहा था हाइवा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि यह हाइवा डंपर बिना किसी नंबर प्लेट के बेखौफ संचालित हो रहा था। क्षेत्र में चर्चा है कि यह डंपर अवैध रेत के कारोबार से जुड़े माफियाओं का है, जो एक ट्रिप अवैध रेत गिराकर दूसरी ट्रिप लाने की होड़ और जल्दबाजी में दिनभर रामनगर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं।

पुलिस ने हाइवा किया जब्त, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। अवैध परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बहराइच में नदी में डूबे 11 वर्षीय युवराज का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Related to this topic: