प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाई टेंशन तार से महिला की मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

बिहार के औरंगाबाद जिले में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देव थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में हुआ।

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

Woman Electrocuted, Villagers Seek Compensation |

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देव थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की है।

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

मृतका की पहचान खुशहालपुर गांव निवासी कृष्णा महतो की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। मृतका के बेटे अमरदीप कुमार ने बताया कि उनकी मां रोज की तरह खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मीना देवी अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटे का विवाह अभी होना बाकी है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जर्जर बिजली तारों की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हाल के दिनों में भी टूटे बिजली तारों की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को तत्काल बदलने, नियमित निरीक्षण कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं राजद नेता ई. सुबोध कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

यह भी पढ़े: शराब दुकान के सामने बाइक पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत की जांच शुरू

Related to this topic: