प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बहराइच में पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली 24 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत

Woman Dies During Treatment After Consuming Poisonous Substance in Bahraich |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। देहात कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि पति से विवाद के बाद महिला ने पंजाब के लुधियाना जिले में जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के विवाद के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, इमलिया गांव निवासी सुनील अपनी 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ पंजाब के लुधियाना जिले में मजदूरी करता था। करीब चार दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ी

जहर खाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। सुनील ने लुधियाना में करीब दो दिनों तक उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह प्रियंका को लेकर बहराइच आ गया, जहां स्थानीय स्तर पर उसका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान प्रियंका की मौत

इसके बाद इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है 

यह भी पढ़ेंः नरसिंहपुर में 8 वर्षीय छात्रा हत्याकांड के बाद स्कूल शिक्षक निलंबित, प्रधानपाठक और कक्षा शिक्षक को नोटिस

Related to this topic: