औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शौच के लिए जा रही एक 42 वर्षीय महिला की टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
औरंगाबाद (बिहार)। शनिवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसडीहा टोले घनश्याम बिगहा की है। मृतका की पहचान घनश्याम बिगहा निवासी अर्जुन राम की 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।
मोटर के विद्युत तार की चपेट में आई मृतका
जानकारी के अनुसार, गीता देवी सुबह शौच के लिए बधार की ओर गई थी। जहां पहले से रास्ते में टूटकर गिरे मोटर के विद्युत तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शौच के लिए जा रही थी मृतका
मृतका के देवर प्रमोद दास ने बताया कि शनिवार की सुबह गीता देवी शौच के लिए बधार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटकर गिरा मोटर का विद्युत तार उनकी चपेट में आ गई और हादसे की शिकार हो गई। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी।
चिकित्सकों ने मृत किया घोषित
लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। गीता देवी की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बहराइच में सड़क किनारे मिला लाइनमैन का शव, परिजनों में मचा कोहराम