प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में महिला की मौत

बैतूल फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर घायल

बैतूल के भारत भारती फोरलेन पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

बैतूल फोरलेन पर दर्दनाक हादसा कार की टक्कर से महिला की मौत दो गंभीर घायल

Woman Dies, Two Injured After Car Hits Bike on Betul Four-Lane Road |

बैतूल,(मध्य प्रदेश)। जिले में भारत भारती के पास फोरलेन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल बैतूल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाटू श्याम जाने के लिए पकड़नी थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच चिखली रैयत, थाना बिजादेही निवासी सकून यादव उम्र 60 वर्ष अपने पति सदाराम यादव और कमलेश यादव के साथ बाइक से बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। खाटू श्याम जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन किसी कारणवश यात्रा नहीं हो सकी। इसके बाद वे वापस अपने गांव लौट रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जब उनकी बाइक भारत भारती के पास फोरलेन पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया।

मामले की सभी पहलुओं से हो रही जांच

अस्पताल में उपचार के दौरान सकून यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं सदाराम यादव और कमलेश यादव का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर: भारत के ग्रुप में मलेशिया, सीरिया और इराक

Related to this topic: