प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

नरसिंहपुर में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नरसिंहपुर में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

Woman in 30, Dies Under Suspicious Circumstances in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम कमोद में एक 30 वर्ष की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सब्जी काटते समय अचानक हुई बेहोश

जानकारी अनुसार परिजनों ने बताया है कि मृतिका दुर्गा बाई छिरा जो अपने घर में खाना बनाने के लिए सब्जी काट रही थी इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गई जिसके बाद उसे परिवार के लोग अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

वहीं अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मार्ग की कार्यवाही करते हुए महिला पुरुष डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कर परिवार के सदस्यों को शव सौपा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस दौरान बताया गया है की मृतिका का विवाह कोविड के समय प्रेम विवाह हुआ था। जिसके चलते पुलिस कार्यवाही के दौरान मृतिका के पक्ष से कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आ सका । फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच कार्यवाही करते हुए डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। 

यह भी पढ़े:   टुल्लू पंप का स्विच ऑन करते ही युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Related to this topic: