सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में देर रात अपराधियों ने एक अधेड़ महिला की हत्या कर नकदी और जेवरात लूट लिए।
सुपौल (बिहार)। सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में देर रात अपराधियों ने एक अधेड़ महिला की हत्या कर नकदी और जेवरात लूट लिए। मृतका की पहचान चनिया देवी, पति स्वर्गीय चंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बकरी बेचकर जुटाए पैसों पर थी नजर
जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने देर रात महिला के घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद महिला की कथित तौर पर उसकी ही साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। अपराधी घर में रखे नकद और महिला के गले, नाक तथा हाथ में पहने जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि चनिया देवी निःसंतान थीं और उनके पति की करीब 15 से 20 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। वह बकरी पालन कर अपना जीवनयापन करती थीं। हाल ही में उन्होंने कुछ बकरे बेचे थे, जिससे उनके पास नकदी होने की जानकारी अपराधियों को मिल गई थी।
नशेड़ियों के आतंक से सहमा गांव
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों का अनुमान है कि लूटपाट के दौरान पहचान हो जाने के कारण महिला की हत्या कर दी गई होगी। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल हैं। थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और मामले की जांच कर दी है।
यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में पूर्व होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम