मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के कम्मू का बाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के कम्मू का बाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गुरुवार देर रात एक कुख्यात बदमाश ने सारी मर्यादाएं ताक पर रखते हुए एक घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की।
दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बदमाश देर रात घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। इससे पहले कि घर के सदस्य कुछ समझ पाते, आरोपी ने महिला को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। गनीमत यह रही कि गोली महिला को छूकर निकल गई और वह इस हमले में बाल-बाल बच गईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।तीन राउंड फायरिंग के बावजूद महिला की जान सुरक्षित है और बाल-बाल बचीं।
मामला पुरानी रंजिश का
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से कम्मू का बाग और ऐशबाग क्षेत्र के निवासियों में भारी डर और रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरेआम इस तरह की गुंडागर्दी पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान खड़ी करती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mother-drowns-after-saving-daughter-from-flooded-mine-in-satna/152476
बेटी को बचाने के लिए खदान के गहरे पानी में कूदी मां, लाडली को बचाकर खुद गंवाई जान