प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर के बाहर धूप सेंक रही थी महिला

घर के बाहर धूप सेंक रही थी महिला, पैर पर से गुजरा वाहन

MP News : सीहोर। बुदनी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां घर के बाहर एक महिला घूप सेक रही थी।

घर के बाहर धूप सेंक रही थी महिला पैर पर से गुजरा वाहन

घर के बाहर धूप सेंक रही थी महिला, पैर पर से गुजरा वाहन |

MP News : सीहोर। बुदनी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर एक महिला घूप सेक रही थी। बुधवार दोपहर एक कार चालक महिला के पैर पर चढ़ा कर निकल गया। घटना बुधनी के वार्ड नंबर 1 की है, जब चालक को घटना के बारे में एहसास हुआ तो उसने खुद महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के मुताबिक, जिस कार से महिला घायल हुई, उसी कार के चालक ने महिला को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीओपी के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर सांवला बाई ने कोई शिकायत कराने से इनकार कर दिया। एसडीओपी ने बताया, पुलिस दोबारा पीड़ित से संपर्क करेगी और यदि महिला शिकायत करती है तो  नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/encounter-in-bijapur-12-naxalites-killed-and-three-soldiers-martyred/99866

Related to this topic: