प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमृतसर में हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़, दो एके-47 और 50 कारतूस बरामद

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ दो एके-47 और 50 कारतूस बरामद

Xi Jinping to Visit India for BRICS Summit |

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।

तीन लोग गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मैगजीन और 50 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क में थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल थे। उन्होंने बताया कि अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की तलाश जारी

यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके, आपराधिक नेटवर्क के सभी संबंधों का पता लगाया जा सके, विदेश स्थित हथियार तस्करी से जुड़े संबंधों की पुष्टि की जा सके और अवैध हथियार आपूर्ति के व्यापक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ANI

यह भी पढ़: भारत सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी

Related to this topic: