प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जश्न के बीच 20 साल की युवती के पेट में लगी गोली...

जश्न के बीच 20 साल की युवती के पेट में लगी गोली, हुई मौत

सीधी। जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में...

जश्न के बीच 20 साल की युवती के पेट में लगी गोली हुई मौत

जश्न के बीच 20 साल की युवती के पेट में लगी गोली, हुई मौत |

सीधी। जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में चलाई गई गोली लगने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना चुरहट थाना क्षेत्र के मरई गांव की है, जहां सोमवार रात करीब 8 बजे जश्न के दौरान अचानक गोली चल गई। मृतक युवती की पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है।

बड़ी बहन के कार्यक्रम आई थी

जानकारी के मुताबिक रितिका अपनी बड़ी बहन के बेटे के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा से मरई गांव आई थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग जश्न में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली सीधे रितिका के पेट में जा लगी।

मची अफरा-तफरी

गोली लगने के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्यक्रम के दौरान फायरिंग होती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपरा पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mp-raghav-chadha-demands-free-incoming-calls-for-prepaid-users/148565

Related to this topic: